2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी की मौत के बाद अंतिम संस्कार कर रहा था पति, अचानक श्मशान में ही पहुंच गई पुलिस और…

मृतका के परिजनों ने किडनी के लिए हत्या करने का लगाया आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 17 Jun 2018, 6:35 PM IST

मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में मृत विवाहिता के शव को लेकर गायब हुए पति का सुराग तो नहीं लगा, लेकिन विवाहिता के शव का सुराग पुलिस को लग गया। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि विवाहिता के शरीर से किडनी निकालकर उसकी हत्या कर दी गई और चुपके से उसके शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। विवाहिता के पति और उसके परिजनों के खिलाफ मृतका के परिजनों ने थाना टीपी नगर में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें-अचानक मीटिंग बुलाकर यूपी के इस आईएएस ने बच्चे-बूढ़े और जवानों से की सेल्फी लेने की अपील

पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को पुलिस को जानकारी हुई कि युवक सरधना थाना क्षेत्र के मुल्हेड़ा गांव में अपनी पत्नी के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा है। सरधना पुलिस को इसकी जानकारी लगी तो वह शमशान घाट की ओर दौड़ी। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक शव को चिता में रखकर आग लगा दी गई थी। पुलिस ने जलती चिता से विवाहिता का शव बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक विवाहिता का पति विकास फरार है। मुल्हैड़ा गांव पहुंची टीपी नगर पुलिस ने भी मामले की जांच की है। थाना प्रभारी बृजेश शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया महिला का शव अंजू शर्मा का प्रतीत होता है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-हजारों की संख्या में लोग पढ़ रहे थे नमाज, तभी हुआ कुछ ऐसा कि दौड़ पड़े पुलिस अफसर और...

ये था मामला
बागपत सिंघावली के खिंदौड़ा गांव निवासी विपिन शर्मा पुत्र रामनिवास के अनुसार उसकी छोटी बहन अन्नू शर्मा की शादी करीब चार वर्ष पूर्व बागपत रोड पर शेखो पेट्रोल के निकट रहने वाले विकास उर्फ विक्की पुत्र मामचंद के साथ हुई थी। विपिन के अनुसार विकास की सहारनपुर निवासी विवाहित बहन गुड़िया किडनी की बीमारी से पीड़ित है। चिकित्सकों ने उसको किडनी ट्रांसप्लान्ट की सलाह दी है। विपिन ने बताया कि उसका जीजा विक्की कई माह से उसकी बहन अन्नू पर दहेज के रूप में किडनी देने की मांग कर रहा था। अन्नू किडनी देने से मना कर रही थी।

यह भी देखें-अब यूपी कमिश्नर ने लोगों से इसलिए कि सेल्फी क्लिक करने की अपील

मृतका के भाई विपिन ने बताया कि बुधवार की सुबह विक्की ने उनके घर पर कॉल करके बताया कि अन्नू की बीमारी के कारण मौत हो गई। बदहवास परिजन अन्नू शर्मा की ससुराल पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। जिसके बाद वह टीपी नगर थाने के सामने स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें बताया कि अन्नू की सुबह अस्पताल में मौत के बाद ससुराल वाले उसके शव को लेकर चले गए। अन्नू के परिजनों ने टीपी नगर थाने पर हंगामा करते हुए ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया। साथ ही आशंका जताई कि ससुराल वाले अन्नू के शव से किडनी निकलवाने के लिए उसे लेकर फरार हो गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश