30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert : देर रात बारिश से तापमान हुआ धड़ाम गर्मी से भी मिली राहत

मौसम विज्ञानी डॉ. एन सुभाष के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में अब कमी आने लगेगी। इसकी वजह से सुबह ठंडक, दिन में धूप और रात में ओस का दौर शुरू हो जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 5 Oct 2021, 12:10 PM IST

mausam.jpg

मेरठ. मौसम विभाग की भविष्यवाणी देर रात सही साबित हुई जब तेज बारिश शुरू हुई और तापमान धड़ाम हो गया। बारिश से जहां महानगर में कई स्थानों पर जलभराव स्थिति उत्पन्न हो गई, वहीं गड्ढायुक्त सड़कों पर कीचड़ जमा होने से सुबह के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद अब पश्चिमांचल में मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर होने के साथ ही मानसून भी अब 10 अक्टूबर तक पूरी तरह से विदा हो जाएगा। माना जा रहा है क‍ि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदला तो इसके पीछे लोकल परिस्थितियां जिम्‍मेदार होंगी।

यह भी पढ़ें : पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्ञात-अज्ञात पितरों का श्राद्ध करने से प्राप्त होगा मोक्ष

तापमान में कमी आने की संभावनाएं

मौसम विज्ञानी डॉ. एन सुभाष के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में अब कमी आने लगेगी। इसकी वजह से सुबह ठंडक, दिन में धूप और रात में ओस का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि, मौसमी बदलावों का अहसास भी इन दिनों होने लगा है। माना जा रहा है कि अब कोहरे और कुहासे का दौर जल्‍द ही शुरू होने वाला है।

बस कुछ दिनों का मेहमान है मानसून

मंगलवार की सुबह आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही का रुख बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिन में आसमान होगा तो तापमान में बढोत्तरी होने के साथ ही धूप और उमस में लोग पसीना पसीना भी हो सकते हैं। मौसम विभाग की माने तो मानसून अब बस दो तीन दिन का ही मेहमान है, इसके बाद मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। वातावरण में ठंड का असर तो घुलने ही लगा है और अंचलों में कोहरा भी स्‍पष्‍ट नजर आने लगा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदला तो कुहासा हल्‍के कोहरे में बदल जाएगा।

परेशानी का करना पड़ सकता है सामना

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री अणिक रहा। न्‍यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता इस दौरान अधिकतम 70 फीसद और न्‍यूनतम 50 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों की मामूली आवाजाही का रुख बना रहेगा। वातावरण में पर्याप्‍त नमी भी है और लोकल हीटिंग का असर होने के कारण मौसम का रुख बदला तो बूंदाबांदी और बारिश के भी आसार बन सकते हैं। लेकिन, उमस का रुख बना रहने से लोग को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : इंटीरियर डिजाइनर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी ने कटर से रेत लिया अपना गला

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश