IMD Weather Report, Today weather update: मेरठ का मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। बारिश होने के बाद से मौसम में सर्दी महूसस की जा रही है। आज गोवर्धन पर्व के दिन मौसम में परिवर्तन दिखाई दे रहा है। पिछले दिनों की अपेक्षा मौसम में आज सर्दी कुछ ज्यादा है। मौसम परिवर्तन होने के कारण दिवाली के दूसरे दिन से ही ठंड की एंट्री के साथ अब स्वेटर और जैकेट निकालना शुरू हो गए हैं।
न्यूनतम तापमान नीचे गिर गया
मेरठ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान नीचे गिर गया है। मेरठ और आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। बता दें तीन दिन पहले यानी शुक्रवार को मेरठ सहित यूपी के अधिकांश जिलों में हल्की सी मध्यम भारी बारिश दर्ज की गई थी। जिसके बाद से मौसम में परिवर्तन हुआ है।