6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

म्यांमार ओपनः शिव कपूर संयुक्त 12वें स्थान पर

राहिल गंगजी (73) एक अंडर 141 के स्कोर के साथ संयुक्त 40 वें स्थान पर हैं। जापान के युसाकू मियाजातो (64) 11 अंडर 131 के स्कोर के साथ तीन शाट की बढ़त बना चुके हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

balram singh

•

Updated: 27 Jan 2017, 10:33 PM IST

Shiv Kapur

Shiv Kapur

भारत के शिव कपूर एक अंडर 71 का कार्ड खेलकर सात लाख 50 हजार डालर के म्यांमार ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 12 वें स्थान पर हैं। टूर्नामेंट में दो राउंड समाप्त होने के बाद कट एक ओवर 143 के स्कोर पर लगाया गया और चार भारतीय कट पार करने में कामयाब रहे।

शिव ने पहले राउंड में 67 और दूसरे राउंड में 70 का कार्ड खेला। उनका दो राउंड का स्कोर पांच अंडर 137 है। शुभंकर शर्मा (68) चार अंडर 138 के स्कोर के साथ संयुक्त 19 वें स्थान पर हैं जबकि अनुभवी गोल्फर ज्योति रंधावा (69) तीन अंडर 139 के साथ संयुक्त 26 वें स्थान पर हैं।

राहिल गंगजी (73) एक अंडर 141 के स्कोर के साथ संयुक्त 40 वें स्थान पर हैं। जापान के युसाकू मियाजातो (64) 11 अंडर 131 के स्कोर के साथ तीन शाट की बढ़त बना चुके हैं।