पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. सातवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस ( internatinal yoga day) पर सुबह पांच बजे से ही योग का जबरदस्त उत्साह लोगों में देखा गया। पार्क, पुलिसलाइन, सर्किट हाउस, विक्टोरिया पार्क, लेडिज पार्क, स्टेडियम में लॉकडाउन के बावजूद भी लोग योग करने के लिए पूरे कोविड प्रोटोकाल के साथ पहुंचे। योग करने वालों में पांच साल के बच्चे से लेकर 100 साल के बुजुर्ग तक शामिल रहे। अधिकांश जगहों पर सोमवार की सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने आनलाइन योग के जरिए खुद को फिट रखने का संदेश दिया। महानगर में आयोजित योग शिविरों में लोगों ने लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। चौधरी चरण सिंह विवि में योग गुरु कर्मवीर जी महाराज ने लोगों को योग कराया।