मेरठ। एक सितंबर से रेलवे का आॅनलाइन टिकट बुक करने वाले लोगों को भारतीय रेलवे की आेर से मुफ्त मिलने वाली एक सेवा में बदलाव किय जा रहा है। इस बदलाव से लोगाें को नुकसान होगा, क्योंकि रेलवे आॅनलाइन टिकट बुक करने के दौरान आपकी राय जानेगा आैर उस राय के आधार पर यात्रा बीमा या ट्रैवल इंश्योरेंस तय होगा। दरअसल, पिछले साल भारतीय रेलवे ने अपने डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ाने के लिए मुफ्त यात्रा बीमा की सुविधा देने की घोषणा की थी। करीब एक साल बाद एक सितंबर से बदलाव कर रहा है। अब टिकट बुकिंग के समय रेलवे पूछेगा कि यात्रा बीमा चाहिए या नहीं। इस सुविधा को लेने के लिए लोगों को प्रीमियम भी देना पड़ेगा। इस प्रीमियम की धनराशि कितनी होगी, इसके बारे में यह साफ नहीं किया है।