
मेरठ। जेर्इर्इ (ज्वाइंट इंजीनियरिंग एंट्रेंस) मुख्य परीक्षा में मेरठ के छात्र-छात्राआें ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। दीपांकुर ने आल इंडिया रैंकिंग में 181वीं रैंकिंग हासिल की है, तो दिव्यांशु भारद्वाज ने 217वीं रैकिंग प्राप्त की। इनके अलावा भी कर्इ मेधावियों ने आल इंडिया रैंकिंग में भी अपनी रैंकिंग बनार्इ है। शहर में जेर्इर्इ मेन में टाॅप रैंक वाले छात्र-छात्राएं ही एडवांस में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए चार मर्इ तक रजिस्ट्रेशन होंगे। 22 मर्इ को एडवांस की परीक्षा हाेगी। जेर्इर्इ मेन की परीक्षा आठ अप्रैल को आफलाइन परीक्षा में शहर से पांच हजार, जबकि 16 अप्रैल को आॅनलाइन परीक्षा दी थी। जिसमें शहर का शानदार रिजल्ट रहा। आॅल इंडिया रैंकिंग में 181वां स्थान हासिल करने वाले दीपांकुर ने बताया कि उसने खुद ही पढ़ार्इ की आैर रोजाना करीब दस घंटे तक स्टडी की। इस दौरान हर कठिन सवाल को खुद ही सुलझाने का प्रयास किया। इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ता गया।
इनका भी रहा शानदार प्रदर्शन
सीबीएसई की जेईई मेन 2018 की परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद शहर के कर्इ छात्र-छात्राआें ने अच्छी रैंकिंग हासिल की है। फिट्जी मेरठ शाखा के छात्रों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। इसमें दिव्यांशु भारद्वाज 217 रैंक हासिल की। दिव्यांशु नें 360 में से 300 अंक अर्जित किये। अन्य सफल छात्रों में विक्रान्त मलिक 1197, शिवांश सेठी 1263, आदर्श जैन 1296, श्रेष्ठ मेहता 1415, आदित्य बंसल 2010, व्योम गोयल 2037, शिवांश सिंह 2552, डेविन गर्ग 3092, आदर्श बरार 3319, दिव्य प्रताप सिंह 4012, शान्तनु अग्रवाल 4080, कृतिक त्यागी 4640, वसील अंसारी 5798, आदित्य 6865, अनिकेत कुमार 7562, आइरिश सिंह 8060, शशांक सिंह 8123, प्रतिक मिश्रा 8413, अक्षय मौर्य 9845 एवं मयंक मित्तल 9877 रैंक अर्जित की। शाखा से कुल 21 छात्रों ने रैंक प्राप्त करने में सफलता हासिल की। सफल छात्र एच्छिक शाखाओं में प्रवेश पा सकेंगे आैर जेईई एडवांस की परीक्षा दे सकेंगे।
Published on:
1 May 2018, 1:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.