31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांवड़ यात्रा इस तारीख से हो जाएगी शुरू, शासन आैर प्रशासन की इस बार हैं ये विशेष तैयारियां

मेरठ जनपद में 42 किलोमीटर लंबा हैं कांवड़ मार्ग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 12 Jul 2018, 1:38 PM IST

meerut

कांवड़ यात्रा इस तारीख से हो जाएगी शुरू, शासन आैर प्रशासन की इस बार हैं ये विशेष तैयारियां

मेरठ। कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर मेरठ मंडल में तेजी आती जा रही है। यात्रा को सुविधाजनक तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस और प्रशासन के बैठकों का दौर तेज हो गया है। यात्रा आगामी 24 जुलाई से प्रारम्भ होने जा रही है। इसी क्रम में आयुक्त कैम्प कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें आयुक्त अनीता सी. मेश्राम ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बाद में अफसरों के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण भी किया।

यह भी पढ़ेंः क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मुश्किल के दौर से उबारेंगी मेरठ की ये चीजें

गूगल मैपिंग पर हैंड काउंट होगी यात्रा

उन्हाेंने सभी जनपदों में कंट्रोल रूम स्थापित कर उसके नम्बरों का व्यापक प्रचार करने, गूगल मैपिंग पर हैंड काउंट व ट्रैफिक व्यवस्था को देखने के लिए निर्देर्शित किया। उन्होंने अपर निदेशक स्वास्थ्य सहित कुछ अधिकारियों द्वारा कार्ययोजना बनाकर न लाने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कांवड़ यात्रा के सुगम व सुरक्षित यातायात हेतु एनएच-58 एकल मार्ग व्यवस्था एवं मार्ग पूर्ण बन्द कराने की तिथियों का निर्धारण कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के लिए निर्देश दिए। साथ ही जोन के जनपदों में रुट डायवर्जन की व्यवस्था के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए भी निर्देशित किया।

पश्चिम उप्र के इन जिलों में बने जोन और सेक्टर

मंडलायुक्त अनिता मेश्राम ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दृश्टिगत मण्डल में 31 जोन व 109 सेक्टर बनाए गए हैं, जिसमें मेरठ में अाठ जोन व 31 सेक्टर, हापुड़ चार जोन व नौ सैक्टर, बुलंदशहर में 11 जोन व 47 सेक्टर, बागपत में छह जोन व 12 सेक्टर, गाजियाबाद में दो जोन व दस सेक्टर बनाए गए हैं।

नहर की पटरी पहुंची आयुक्त, निरीक्षण किया

मण्डलायुक्त ने नानू का पुल से मध्य गंग नहर की पटरी, भोला की झाल आदि कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जगह-जगह रुककर मार्ग की स्थिति व दशा की पूर्ण जानकारी लेते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

तय समय में कार्य पूरा नहीं करने वालों पर गिरेगी गाज

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा शिवभक्तों की आस्था का पर्व है, जो अपनी मन्नतों के साथ इस पवित्र यात्रा में शामिल होते है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के गुजरने वाले मार्गों पर सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि जो भी अधिकारी अपने विभागीय कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण नहीं करेगा व अनियमितता पाए जाने पर निश्चय ही दण्ड का भागी होगा।

यह भी पढ़ेंः इस तरह रिमोट कंट्रोल से घरों में की गर्इ 30 करोड़ की बिजली चोरी

42 किमी लंबे मार्ग पर ये है सुरक्षा के इंतजाम

इस अवसर पर जिलाधिकारी अनील ढींगरा ने बताया कि मेरठ जनपद की सीमा में 42 किमी लम्बा गंग नहर पटरी कांवड़ मार्ग है, जिस पर सात मीटर चौड़ी पक्की सड़क तथा पांच मीटर साइड रोड तैयार की गई है। पटरी कांवड़ मार्ग पर कुल 09 पुल है, जहां पर शिवभक्तों के स्नान आदि की सभी व्यवस्था व सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम कराने हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ गहनता से चर्चा करते हुए उप जिलाधिकारी सरधना व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मध्य गंगनहर पटरी मार्ग पर जितने पुल हैं उसके दोनों तरफ नदी एक छोर से दूसरे छोर तक सुरक्षा की दृश्टि से रस्सियां व रस्सियों का जाल लगवाएं आैर गोताखोरों की व्यवस्था रखें।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश