हापुड़ रोड से सटी जाकिर कालोनी, आशियाना कालोनी और इसके आसपास के इलाकों में करीब 500 से ज्यादा झुग्गी-झोपडिय़ां हैं। इनके अलावा मेरठ से खरखौदा के बीच जमना नगर के आसपास भी करीब 300 झुग्गी-झोपडिय़ां हैं। यहां पहले भी शासन की ओर से यहां रह रहे लोगों का सत्यापन करने के दिए थे। इनमें अधिकतर पूर्वोत्तर असम, पश्चिम बंगाल के लोग भी थे। ये लोग शहर में पॉलिथीन और कूड़ा एकत्र करने का काम करते हैं।