बीमा क्षेत्र में आए दिन लोगों के साथ धोखाधड़ी की घटनाएं होती रहती है। साइबर ठग बीमा धारकों को ठगने के कई तरीके अपनाते हैं ऐसे में न चाहते हुए भी वो इन साइबर ठगों के झांसे में आ जाता है। हालांकि इनसे बचने के लिए बीमा कंपनियां अपने ग्राहकों को समय—समय पर जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन करती रहती हैं। ऐसी ही एक कार्यशाला डिजिटल कैंपेन 'सावधान रहे, सेफ रहे' का आयोजन बजाज फिनसर्व की ओर से किया गया। जिसमें बीमा क्षेत्र में होने वाली धोखाधड़ी से आम जनता को सुरक्षित रखने पर जानकारी दी गई। अभियान के तीसरे संस्करण में इस कैंपेन के मुख्य नायक “गुप्ता जी” उपभोक्ताओं को याद दिलाते है कि जब भी उन्हें सामान्य बीमा से जुड़ी धोखाधड़ी की स्थिति का सामना करना पड़े तो वह “ना जी, ना जी, ना जी” के मंत्र का जाप करें।