मेरठ। मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र में किशोरी को घर में घुसकर जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों ने क्षेत्र के ही असपताल में भर्ती कराया, यहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण पीड़िता को दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष ने दूसरे समुदाय के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।