2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी से दहेज में मांग ली बहन के लिए किडनी, उसने मना किया तो पति ने उठाया यह खौफनाक कदम

मायके से आने वाले परिजनों के आने से पहले हो गए फरार, पुलिस जांच में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 Jun 2018, 11:58 AM IST

meerut

पत्नी से दहेज में मांग ली बहन के लिए किडनी, उसने मना किया तो पति ने उठाया यह खौफनाक कदम

मेरठ। अभी तक आपने दहेज में रुपया, गाड़ी और मकान आदि मांगते तो देखा-सुना होगा, लेकिन कोई महिला से दहेज में उसकी किडनी मांगे, यह आप पहली बार सुन और पढ़ रहे होंगे। मेरठ में तो यही हुआ। जब युवक ने अपनी पत्नी से दहेज में उसकी किडनी ही मांग ली। युवक अपनी बीमार बहन के लिए किडनी की मांग दहेज के रूप में कर रहा था। जब विवाहिता ने किडनी देने से मना किया तो पति ने उसकी हत्या कर दी और शव लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी में र्इद आैर कांवड़ यात्रा पर खतरे को लेकर एडीजी ने दिए हैं ये कड़े आदेश

यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी में 25 जून के बाद आ रहा है मानसून, मौसम विभाग ने जतार्इ संभावना

मायके वालों ने लगाए ये आरोप

टीपी नगर क्षेत्र के एक अस्पताल में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी के बाद पहुंचे मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर महिला की हत्या कर उसका शव लेकर फरार हो जाने का आरोप लगाया है। आरोप है ससुराल वाले कई दिनों से दहेज में महिला का गुर्दा मांग रहे थे। बागपत सिंघावली के खिंदौड़ा गांव निवासी विपिन के अनुसार उसकी छोटी बहन अन्नू की शादी करीब चार वर्ष पूर्व बागपत रोड पर शेखो पेट्रोल के निकट रहने वाले विकास उर्फ विक्की के साथ हुई थी। विक्की ट्रक चालक है और वर्तमान समय में दंपति के दीपांशु और माही नाम के दो बच्चे भी हैं। विपिन के अनुसार विकास की सहारनपुर निवासी विवाहित बहन गुड़िया किडनी की बीमारी से पीड़ित है। चिकित्सकों ने उसको किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी है। विपिन ने बताया कि उसका जीजा विक्की कई माह से उसकी बहन अन्नू पर दहेज के रूप में किडनी देने की मांग कर रहा था। अन्नू किडनी देने से मना कर रही थी। आरोप है कि ससुराल वाले पिछले काफी दिनों से अन्नू पर दबाव बना रहे थे कि वह दहेज में कुछ नहीं लाई, इसलिए अपनी एक किडनी अपनी ननद गुड़िया को दे दे।

यह भी पढ़ेंः इस ईद पर शीर की मिठास इन कारणों से हो रही फीकी

मौत के बाद शव लेकर फरार

मृतका के भाई विपिन ने बताया कि सुबह विक्की ने उनके घर पर कॉल करके बताया कि अन्नू की बीमारी के कारण मौत हो गई। बदहवास परिजन अन्नू की ससुराल पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। जिसके बाद वह टीपी नगर थाने के सामने स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें बताया कि अन्नू की सुबह अस्पताल में मौत के बाद ससुराल वाले उसके शव को लेकर चले गए। अन्नू के परिजनों ने टीपी नगर थाने पर हंगामा करते हुए ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया। साथ ही आशंका जताई कि ससुराल वाले अन्नू के शव से किडनी निकलवाने के लिए उसे लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश