इस बीच पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों बंद दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन उसने नहीं खोला। मौके पर पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस और लोगों ने दीवार तोड़ी और अंदर घुसे तो देखा हत्यारोपी किशोरी के शव के पास बैठा हुआ था। गुस्साएं लोगों ने हत्यारोपी को पकड़कर जमकर पीटा और बेहोशी की हालत में पुलिस को सौंप दिया। एसओ वरूण शर्मा भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। शव कब्जे में ले लिया। फोरेसिंक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाने के बाद शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया। हालांकि पुलिस इसे प्रेम प्रसंग में शक होने पर हत्या का कारण बता रही है।