1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Krishna Janmashtami 2018: 2 सितंबर को मनाई जाएगी जन्‍माष्‍टमी, छाेटी सी चारपाई की कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप

कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी 2018 को देखते हुए मेरठ में दुकानों पर भगवान कृष्‍ण की प्रतिमाएं, पोशाक, मुकुट, पलंग और बांसुरी से लेकर हिंडोले तक उपलब्ध हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 31 Aug 2018, 11:58 AM IST

krishna janmashtami

Krishna Janmashtami 2018: 2 सिंतबर को मनाई जाएगी जन्‍माष्‍टमी, छाेटी सी चारपाई की कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप

मेरठ। 2 सितंबर 2018 को कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी है। ऐसे में माखन चोर कृष्ण कन्हैया के जन्म की खुशियां मनाने के लिए लोग तैयार हैं। बाजार भी पूरी तरह से सज चुका है। जन्माष्टमी का रंग बाजारों पर छाने लगा है। दुकानों पर लड्डू गोपाल की प्रतिमाएं, पोशाक, मुकुट, पलंग और बांसुरी से लेकर हिंडोले तक उपलब्ध हैं। लकड़ी, मेटल और चांदी के हिंडोले लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। शहर में मूर्ति विक्रेताओं और किराना से लेकर पूजन सामग्री बेचने वालों के पास श्रीकृष्ण के भक्तों की भीड़ पहुंच रही है।

यह भी पढ़ें:Krishna Janmashtami 2018: अभी भी संशय में है लोग, यहां जाने, कौन किसी तारीख को मनाएगा कृष्ण जन्माष्टमी

चांदी और लड़की के हिंडोले

150 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक के हिंडोले बाजार में उपलब्ध हैं। आपकी जैसी जेब, उसी तरह का हिंडोला आप बाजार से ले सकते हैं। बाजार में हिंडोले छाए हैं। चांदी की पॉलिश वाले छह इंच से दो फुट ऊंचे हिंडोले की मांग अधिक है। लडडू गोपाल और राधा कृष्ण की प्रतिमाओं की पोशाक ज्यादा बिक रही हैं।

यह भी पढ़ें: इन गानों के बिना अधूरी है जन्माष्टमी, बॉलीवुड ने भी अपने गानों से कृष्ण के नटखट अंदाज को घर-घर पहुंचाया

वृंदावन की पगड़ी और राजकोट का झूला

महानगर में कन्हैया के जन्म के लिए पूरी पोशाक ही नई खरीदी जाती है। वृंदावन की पगड़ी और राजकोट के विशेष झूले की बाजार में ज्‍यादा डिमांड है। बांसुरी और रेशम का गद्दा, सोफा, तकिया, मोरपंख, मुकुट और मोतियों की माला ग्राहकों को लुभा रही है। 100 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की पोशाक दुकानों पर उपलब्ध है। वहीं ड्रेस से लेकर बांसुरी तक का पूरा सेट 500 रुपये से 11000 रुपये के बीच है। बाजार में इस बार बहुत कुछ नया है। एक तो भगवान कृष्ण के लिए बाजार में पीतल से निर्मित इलेक्ट्राॅनिक पंखे भी उपलब्ध हैं। इन पंखों की कीमत 500 से लेकर 600 रुपये तक है। ये ग्राहकों को लुभा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार इस पंखे की डिमांड ज्‍यादा होगी। ये भगवान को ठंडी हवा देंगे।

यह भी पढ़ें:रक्षाबंधन के 8 दिन बाद मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

भगवान के लिए चारपाई और बेड

बाजार में जन्माष्टमी पर हर घर में प्रकट होने वाले माखन चोर के लेटने के लिए भी बेहतर व्यवस्था है। चारपाई और बेड भी बिक्री के लिए तैयार है। इसकी कीमत 350 रुपये से लेकर 700 रुपये तक रखी गई है। वहीं पोशाक की बात करें तो बाजार में मोतियों की कारीगरी से बनायी गई पोशाक ग्राहकों को पसंद आ रही है।

यह भी पढ़ें: Krishna janmashtami 2018 : इन गानों के बिना अधूरा सा लगता है जन्माष्टमी का त्योहार

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश