1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Krishna Janmashtami 2018: अगर संशय में हैं तो यहां जाने कौन मनाएगा 2 सितंबर को और कौन 3 सितंबर को जन्माष्टमी

Krishna Janmashtami 2018: जन्माष्टमी 2018 कब है, जन्माष्टमी पूजन का सही समय क्या है, 2018 में कृष्ण जन्माष्टमी कब है, जैसे कई सवाल भक्तों के मन हैं। ताकी वो सही और शुभ मुहूर्त में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव कर सकें।Muhurat, Krishna Janma
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 1 Sep 2018, 1:28 PM IST

Krishna Janmashtami 2018

जन्माष्टमी

नोएडा। कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अभी कुछ लोगों में भ्रम बना हुआ है कि कृष्ण जन्म 2 सितंबर को होगा या 3 सितंबर को। लेकिन यहां आज आपको शुभ मुहूर्त जानने के बाद आपको सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे। दरअसल हिंदी कैलेंडर के अनुसार हर साल तीथि घटती-बढ़ती रहती है। जिसकी वजह से ज्यादातर सभी त्योहार दो दिन मान कर मनाएं जाते हैं। लेकिन पूजा का फल तो शुभ मुहूर्त में ही मिलता है।

ये भी पढ़ें : इन गानों के बिना अधूरी है जन्माष्टमी, बॉलीवुड ने भी अपने गानों से कृष्ण के नटखट अंदाज को घर-घर पहुंचाया

Krishna Janmashtami 2018 भाद्रपद की अष्टमी होता कृष्ण जन्म-
कृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई जाती है लोग अक्सर ये सवाल पूछते हैं। तो आज आप भी जानिए की हर साल सावन कब मनाया जाता है। हिंदी पंचाग के अनुसार सावन समाप्त होने के बाद भाद्रपद का महीना आता है जिसकी शुरूआत हो चुकी है। इसी मास की अष्टमी को कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें : हरसाल रक्षाबंधन के 8 दिन बाद मनाई जाती है जन्माष्टमी, जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

Krishna janmashtami 2018 शुभ मुहूर्त-
इस बार 2 सितंबर को मनाया जाएगा। 2 सितंबर को अष्टमी तिथि दिन रविवार को रात्रि 8 बजकर 47 मिनट से प्रारंभ होकर दूसरे दिन यानी की 3 सितंबर 2018 को शाम 7 बजकर 19 तक रहेगी। इसी मुहूर्त में ठीक 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्म किया जायेगा। पुराणों, धर्मग्रथों के अनुसार गणना करने पर ज्योतिषों के मुताबिक इस बार भगवान श्रीकृष्ण का 5245वां जन्मोत्सव मनाया जायेगा। निशीथ पूजा मुहूर्त : 11:58:25 से 12:43:35 तक कुल अवधी 45 मिनट है।
जन्माष्टमी पारणा मुहूर्त : 7:21:52 के बाद 3rd, सितंबर को

हालाकि नोएडा के कृष्ण मंदिर के पुजारी का कहना है कि 2 सितंबर को ब्राहम्ण और मंदिरों में जन्मोत्सव मनाई जाती है। जबकि वैष्णवों को जन्माष्टमी अगले दिन मनानी चाहिए, यानि कि 3 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। क्योंकि अष्टमी तिथि का सूर्योदय 3 सितंबर को होगा।

ये भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal : इस राशि के लोगों को आज किसी भी प्रकार के व्यापार में लाभ मिलने के संकेत