1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मकान मालिक ने अपने दोस्त के साथ विवाहिता के साथ किया यह काम, अब दे रहा यह धमकी…

मेरठ के लिसाड़ी गेट का मामला, पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 29 Mar 2018, 11:01 AM IST

meerut

मेरठ। थाना लिसाड़ीगेट निवासी एक विवाहित महिला के साथ उसके मकान मालिक ने अपने दोस्तों के साथ दुष्कर्म कर डाला। महिला ने जब इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी और मुंह बंद रखने की बात की। विवाहिता ने अपने मकान मालिक व उसके दोस्त पर खुद के साथ गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने और उसके मासूम पुत्र की हत्या की धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ेंः गरजे किसान, बोले नहीं माना जाएगा एनजीटी का फरमान

मैसेज भेजने से शुरुआत की

थाना लिसाड़ी गेट स्थित समर गार्डन निवासी पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका मकान मालिक शादाब व उसका दोस्त समीर उस पर गलत नजर रखते थे। मकान मालिक होने के नाते पहले तो शादाब ने उसका मोबाइल नंबर लिया और उसके बाद मोबाइल पर गुड मार्निंग, गुड इवनिंग के मैसेज भेजने लगा। महिला ने जब आरोपी के किसी मैसेज का जवाब नहीं दिया, तो आरोपी और उसके दोस्तों ने व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेजनी शुरू कर दी। महिला ने अपना नंबर बंद कर दिया और दूसरा नंबर ले लिया, लेकिन कुछ दिन बाद आरोपी और उसका दोस्त महिला के दूसरे नंबर पर भी अश्लील वीडियो भेजने लगे।

यह भी पढ़ेंः बिजली के निजीकरण को लेकर हड़ताल, कहा- निजीकरण किसी कीमत पर स्वीकार नहीं

एसएसपी से लगार्इ गुहार

बीती 21 मार्च को उसके पति के काम पर जाने के बाद दोनों आरोपी उसके घर में घुस गए। घर में घुसने के बाद दोनों आरोपियों ने पहले किराये की बात की। महिला ने कहा कि जब उसके पति आएंगे, तब बात होगी तो दोनों ने महिला से दुष्कर्म करके उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अब आरोपी उक्त अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने और किसी को कुछ बताने पर उसके पुत्र की हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवार्इ की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः उत्तरी भारत के तीर्थाें में शुमार है हस्तिनापुर का जैन तीर्थ स्थल

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश