2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में शराब सस्ती होने से शौकीनों की होगी मौज तो यूपी के आबकारी अधिकारियों की उड़ी नींद

उप आबकारी आयुक्त मेरठ राजेंद्र कुमार शर्मा ने मंडल के सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि दिल्ली से सटे क्षेत्रों में नए चेकिंग पॉइंट बनाए जाएं और दिन-रात तस्करी रोकने के लिए निगरानी की जाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 24 Sep 2021, 2:26 PM IST

army_canteen.jpg

मेरठ. देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले शराब के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां जल्द ही शराब सस्ती होने वाली है। हालांकि, दिल्ली में शराब सस्ती होने की जानकारी मेरठ मंडल के आबकारी अधिकारियों को हुई तो उनकी नींद उड़ गई है। मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर के आबकारी अधिकारियों को अभी से शराब की तस्करी का डर सताने लगा है।

यह भी पढ़ें: Weather Alert: मौसम ने फिर ली करवट, 48 घंटे का यलो अलर्ट जारी

दिल्ली में शराब सस्ती होने के साथ ही उसकी तस्करी मेरठ मंडल के जिलों में बढ़ जाएगी। इसी को लेकर आबकारी विभाग परेशान हो गया है। उप आबकारी आयुक्त मेरठ राजेंद्र कुमार शर्मा ने मंडल के सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि दिल्ली से सटे क्षेत्रों में नए चेकिंग पॉइंट बनाए जाएं और दिन-रात तस्करी रोकने के लिए निगरानी की जाए।

बता दें कि दिल्ली में नई आबकारी नीति नवंबर से लागू होगी। नई आबकारी नीति के लागू होने के साथ ही दिल्ली में शराब सस्ती हो जाएगी। इसके बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बीयर एवं अंग्रेजी शराब के दामों में भारी अंतर रहने की संभावना है।

अधिकारियों को आशंका है कि दिल्ली से मदिरा की तस्करी उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों में होने की प्रबल संभावना है। इस तस्करी को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने को लेकर अभी से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि अगले कुछ महीनों के दौरान दिल्ली में शराब की बिक्री को लेकर बड़ा बदलाव होने वाला है, क्योंकि शराब के दाम अब सरकार तय नहीं करेगी। कंपनियां तय करेंगी कि शराब की बोतल कितने में बिके। माना जा रहा है कि इससे शहर में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जिससे लोगों को लाभ यह होगा कि उन्हें सस्ते में शराब मिल सकेगी।

जानकारों के मुताबिक, नई आबकारी नीति के अमल में आने पर संभव है कि दिल्ली में शराब के दाम भी अलग-अलग हों। क्योंकि सभी कंपनियां अपना माल बेचने की कोशिश करेंगी और इस प्रस्तिपर्धा में कीमतें अलग-अलग होने की संभावना है। मालूम हो कि सस्ती होने के कारण हरियाणा से दिल्ली में शराब की अधिक तस्करी की जाती है। ऐसे में उम्मीद है कि यहां से शराब की तस्करी में कमी आएगी, लेकिन मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड, बागपत, बुलंदशहर में तस्करी बढ़ सकती है।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : चाइनीज मांझे ने ले ली बी फार्मा छात्र की जान

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश