31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शरीर के इन हिस्सों पर गिर जाए छिपकली तो बहुत गूढ़ हैं इनके मायने, जानिए इनके बारे में

छिपकली भविष्य के कर्इ संकेतों के बारे में जानकारी देती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 20 Sep 2018, 9:36 PM IST

meerut

शरीर के इन हिस्सों पर गिर जाए छिपकली तो बहुत गूढ़ हैं इनके मायने, जानिए इनके बारे में

मेरठ। सांप के बाद छिपकली एक ऐसा जीव है जिसका नाम आते ही व्यक्ति सहम जाता है। इसको अपशकुन के तौर पर ही अमूमन देखा जाता है। छिपकली इंसान के शरीर पर गिरे तो उसको अपशकुन की दृष्टि से देखा जाता है, लेकिन छिपकली का गिरना शुभ भी माना जाता है। ये हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं से अवगत कराते हैं। छिपकली भी शरीर के किसी हिस्से में गिरकर भविष्य में होने वाली कई घटनाओं के बारे में संकेत करती है।

यह भी पढ़ेंः अगर बिजली चोरी कर रहे हैं तो पहले आपको दुलारेगा विभाग आैर फिर...

नए घर में प्रवेश के समय

ज्योतिषाचार्य पंडित कैलाश नाथ द्विवेदी बताते हैं कि नए घर में प्रवेश करते समय यदि गृह स्वामी को छिपकली मरी हुई व मिट्टी लगी हुई दिखाई दे तो उसमें निवास करने वाले लोग रोगी हो सकते हैं, ऐसा शकुन शास्त्र में लिखा है। इस अपशकुन से बचने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजन करने के बाद ही नए घर में प्रवेश करना चाहिए। छिपकली का गिरना अपशकुन माना जाता है वहीं मानव शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों पर छिपकली का गिरना शुभ माना जाता है। छिपकली का लड़ते देखना अगर छिपकली समागम करती मिले तो किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। लड़ती दिखे तो किसी दूसरे से झगड़ा संभव है और अलग होती दिखे तो किसी प्रियजन से बिछुड़ने का दुख सहन करना पड़ सकता है।

भोजन करते समय छिपकली का बोलना

शकुन शास्त्र के अनुसार दिन में भोजन करते समय यदि छिपकली का बोलना सुनाई दे शीघ्र ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है या फिर कोई शुभ फल प्राप्त हो सकता है। हालांकि ये घटना बहुत कम होती है, क्योंकि छिपकली अधिकांश रात के समय बोलती है।

यह भी पढ़ेंः अलग राज्य की मांग को लेकर यूपी में भाजपा, रालोद समेत सभी दल आए एक मंच पर, सबने भरी यह हुंकार

शरीर के अन्य भागों पर गिरने पर

छिपकली अगर माथे पर गिरती है तो संपत्ति मिलने की संभावना बढ़ जाती है। छिपकली बालों पर गिरती है, इसका मतलब अकाल मृत्यु से है। दाहिने कान पर छिपकली का गिरना यानी आभूषण की प्राप्ति होने का संकेत है। बाएं कान पर छिपकली का गिरना यानी आयु वृद्धि का माना गया है। नाक पर छिपकली गिरने का मतलब है जल्द ही आपका भाग्योदय होने वाला है। मुंह के सामने मुख पर छिपकली गिरना यानी मधुर भोजन की प्राप्ति होगी। बाएं गाल पर छिपकली गिरना यानी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। दाहिने गाल पर छिपकली गिरना यानी आपकी उम्र बढ़ेगी। गर्दन पर छिपकली गिरने का मतलब यश की प्राप्ति होगी। दाढ़ी पर छिपकली गिरने का मतलब आपके सामने जल्दा ही कोई भयावह घटना हो सकती है। मूंछ पर छिपकली गिरना यानी सम्मान की प्राप्ति। भौंह पर छिपकली गिरना यानी धन हानि। दाहिनी आंख पर छिपकली गिरने का मतलब किसी दोस्त से मुलाकात होगी। बाईं आंख पर छिपकली गिरने का मतलब जल्द ही कोई बड़ी हानि होगी। दाएं पैर या दाएं एड़ी पर छिपकली गिरना यानी यात्रा से लाभ मिलता है। बाएं पैर या बाईं एड़ी पर छिपकली गिरने से बीमारी या घर में कलह होगी, दुख मिलेगा। दाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरने का मतलब ऐश्वर्य की प्राप्ति है। वहीं बाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरने का मतलब व्यापार में हानि होगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश