मेरठ। जनपद के Unlock होते ही जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बुधवार की देर रात बाइक सवार पांच से छह बदमाशों ने शताब्दी नगर में घर के बाहर वॉक कर रहे दंपति को गन प्वाइंट पर लेकर लूट (Loot with lady) लिया। पीड़ित महिला उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (Uttrakhand CM Trivendra Singh Rawat) की रिश्तेदार बतायी जा रही हैं। इस कारण पुलिस सरगर्मी से बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।