2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी के मामा ने मिलवाने के बहाने किशोरी से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल

Highlights मेरठ के किठौर क्षेत्र का मामला, नौचंदी थाने में मामला दर्ज दुष्कर्म के बाद बनाई अश्लील क्लिप, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने मामा और प्रेमी को पकड़ने के लिए दी दबिश, दोनों फरार  

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। मेरठ के थाना नौचंदी में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी किठौर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। आरोप है कि किशोरी से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली है। जिसके चलते वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः युवती से दुष्कर्म मामले में आया नया मोड़, पुलिस कराएगी चार साल के बच्चे का डीएनए टेस्ट

पुलिस सूत्रों के अनुसार किठौर क्षेत्र निवासी किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों को प्रेमी के मामा ने देख लिया। इसके बाद परिजनों ने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी। किशोरी का आरोप है कि बीती सात सितंबर को उसके प्रेमी का मामा हकीकत निवासी किठौर उसे मिला। हकीकत ने किशोरी को भरोसा दिलवाया कि वह उसके प्रेमी से उसको मिलवा सकता है। इसके बाद किशोरी हकीकत के साथ मेरठ आ गई। आरोपी हकीकत किशोरी को नौचंदी के एक मोहल्ले में ले गया। जहां पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसे बेहोश करके उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी अश्लील क्लिप दिखाकर मुंह बंद रखने की धमकी दी। रविवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ नौचंदी थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

यह भी पढ़ेंः बाइक का चालान कटते ही इंस्पेक्टर ने फेंक दी बाइक

इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी हकीकत फरार है पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए मेडिकल भेजा गया है। वहीं आरोपी हकीकत की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। उसका अभी तक पता नहीं चल सका है। किशोरी के प्रेमी का भी अभी तक कोई पता नहीं है। आरोप है कि हकीकत के परिजन किशोरी के परिजनों पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग