मेरठ। क्रिकेट मैच कोई भी हो, क्रिकेटप्रेमियों के लिए ये किसी जुनून से कम नहीं है, लेकिन मैच अगर भारत- पाकिस्तान के बीच हो आैर ICC world cup 2019 का मंच हो तो इसका क्रेज ज्यादा बढ़ जाता है। दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमी तो अपने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते ही हैं। इसके साथ ही विश्व के सभी देशों की निगाहें इन दोनों दोनों देशों के बीच क्रिकेट मुकाबले पर टिक जाती हैं। एेसा ही कांटेदार मुकाबला विश्व कप क्रिकेट में रविवार को इंग्लैंड में भारतीय समयानुसार तीन बजे से खेला जा रहा है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमी अभी से मैच देखने की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं मंदिरों और मस्जिदों में देश की जीत के लिए पूजा और दुआ की जा रही है। मेरठ के सदर बाजार स्थित 135 साल पुराने मदरसे में भारत की जीत के लिए दुआ की गई।