मेरठ। जम्मू कश्मीर ( jammu kashmir ) के दक्षिण अनंतनाग में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में मेरठ के रहने वाले 29 साल के मेजर केतन शर्मा शहीद हो गए। मेजर की शहादत की खबर जब कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी सेक्टर चार में रह रहे उनके परिजनों तक पहुंची सभी सन्न रह गए। एकलौटे बेटे की शहादत की खबर सुनकर पिता का दिल बैठ गया, सांसे मानो रुक गई, पिता का मानो खुद पर जोर ही नहीं, बदहवाश धड़ाम से नीचे बैठ गए और माथे पर हाथ रखते हुए सिर्फ इतना ही कहा ये क्या हो गया रानू ( केतन शर्मा के घर का नाम)।