मेरठ। इस युवराज के खानपान और रहने के ठाट देख तो इंसान को भी अपने ऊपर शर्म आने लगे। वह भी ऐसे जमाने में जब आदमी के पास भी दो जून की खाने लायक रोटी और बहुतों के पास तन ढकने का कपड़ा नहीं है। ऐसे में इस युवराज के शयन कक्ष का गद्दा दिन में तीन बार बदला जाता है। मौसम के अनुसार उसके रहने के स्थान पर कूलर एसी या पंखा चलाया जाता है। दिन में एक दिन चिकित्सक उसकी पूरी जांच करता है। यहां तक कि उसका बीपी भी नापा जाता है। आप भी सोचकर हैरान हो गए होंगे कि यह युवराज आखिर हैै कौन। कहां रहता है यह युवराज या किस स्टेट के राजा का पुत्र है कितना खानदानी है, आदि-आदि। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ में लगी कृषि प्रदर्शनी में भैंसा युवराज लोगों के आकर्षण का केंद्र है।