31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला थाने में दो सिपाही इस बात पर आपस में लड़ पड़ीं, जमकर बाल नोचे आैर चले तमाचे, Video

एसपी सिटी ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवार्इ की संस्तुति की  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 10 Sep 2018, 5:50 PM IST

meerut

महिला थाने की सिपाहियों में हो गर्इ गुत्थम-गुत्था, जमकर हुआ हंगामा, इसके पीछे रही यह वजह

मेरठ। महिला थाना सोमवार को उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया, जब एक महिला कांस्टेबल ने दूसरी महिला कांस्टेबल की रिश्तेदार युवती का फोटो गुमशुदा बताकर व्हाट्स एेप ग्रुप में वायरल कर दिया। देखते ही देखते दोनों महिला सिपाही आपस में भिड़ गर्इ और थाना कार्यालय के अंदर जमकर हंगामा शुरू हो गया। दोनों महिला सिपाहियों ने एक-दूसरे के बाल नोंचकर जमकर गाली-गलौज की। कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारियों ने दोनों को छुड़ाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वे किसी के काबू में नहीं आर्इ। अंत में महिला थाना इंस्पेक्टर नेहा चौहान ने कार्रवार्इ की चेतावनी देते हुए दोनों सिपाहियों को अलग किया।

यह भी पढ़ेंः पुलिस ने इस नामी रेस्टोरेंट पर मारा छापा, अंदर युवक-युवतियां कर रहे थे यह काम, पहली बार मिला यह आपत्तिजनक सामान

रिश्तेदार युवती की के रिश्ते का था मामला

जानकारी के मुताबिक महिला थाने में तैनात दो महिला सिपाहियों के पति आपस में मित्र हैं। एक सिपाही के पति ने दूसरी सिपाही के पति को अपने रिश्तेदार युवती का फोटो भेजकर रिश्ता कराने की बात कही थी। एक-दो दिन पहले उसी युवती का फोटो व्हाट्स एेप ग्रुप पर वायरल हो गया। उस पर लिखा था कि युवती गुमशुदा है। किसी को सूचना मिले तो जानकारी दें। इसका पता चलते ही दोनों महिला पुलिसकर्मियों के बीच बखेड़ा खड़ा हो गया और थाने में ही दोनों महिला सिपाहियों की हाथापाई हो गई।

यह भी पढ़ेंः किराए के लिए मकान दिखाने के बहाने दरोगा की पत्नी से दुष्कर्म

इंस्पेक्टर ने कहा- दाेनों के खिलाफ कार्रवार्इ होगी

इंस्पेक्टर नेहा चौहान का कहना है कि दोनों सिपाहियों ने अनुशासनहीनता का परिचय दिया है। उनके खिलाफ रिपोर्ट भेजकर कार्रवार्इ की संस्तुति की जाएगी। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि महिला सिपाहियों की अनुशासनहीनता के लिए रिपोर्ट तलब की गई है। महिला थाने की इंस्पेक्टर से रिपोर्ट तलब कर दोनों सिपाहियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश