पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि वह इंटर तक पढ़ाई कर चुकी है। उसका शिवपुरम निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम विवाह की भनक लगने पर युवती के परिजनों ने उसके घर से निकलने पर रोक लगा दी। इसके बाद उन्होंने पंचायत बुलाई। युवती के अनुसार 16 अगस्त को उसने अपना धर्म परिवर्तन करते हुए नाम बदल लिया और उसी दिन गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। उसने कहा कि वह शादी से खुश है। 23 सितंबर को एडीएम सिटी कार्यालय में विवाह का रजिस्ट्रेशन भी करा दिया। वह पति के साथ ससुराल रहना चाहती है। आरोप है कि युवती का पति, भाई और अन्य रिश्तेदार हत्या की धमकी दे रहे हैं। उसके पति को भी हत्या की धमकी दी जा रही है।