1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में शादीशुदा प्रेमी जोड़े खाया जहर, दोनों की मौत

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र की घटना, पत्नी लेने गर्इ थी दवा तो प्रेमी ने घर बुला ली प्रेमिका, सुसाइड नोट छोड़ा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 20 Apr 2018, 2:36 PM IST

meerut

मेरठ। मेरठ में एक शादी शुदा प्रेमी जोड़े ने जहर खा कर खुदखुशी कर ली, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। मौके से मिले सुसाइड नोट में दोनों ने एक-दूसरे से प्यार करने की बात कही। दोनों के अलग-अलग शादी होने को ही आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः कठुआ कांड के आरोपी छात्र को 12 जनवरी की परीक्षा में मिले थे शून्य अंक!

चार साल पहले हुर्इ थी शादी

यह मामला गंगा नगर क्षेत्र के ओ-ब्लॉक का है। यहां रहने वाला 26 वर्षीय आकाश पशुपालन के व्यापार से जुड़ा था। पुलिस के अनुसार आकाश की शादी चार साल पहले पल्लवपुरम फेज-वन निवासी सूबी से हुई थी। आकाश सूरजकुंड निवासी पूजा पुत्री से शादी करना चाहता था। उधर, पूजा के परिजनों ने भी उसकी शादी माधवपुरम में कर दी। गुरुवार की दोपहर आकाश की पत्नी सूबी दवाई लेने के लिए रुड़की रोड चली गई। इसके बाद वह अपने मायके पल्लवपुरम चली गई। इसी दौरान आकाश ने अपनी प्रेमिका पूजा को घर बुला लिया। दोनों ने एक सुसाइड नोट लिखा और सल्फास खा ली। जहर खाने के बाद आकाश ने अपनी मां सुषमा को फोन कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी। मां मौके पर पहुंची तो आकाश बेहोश पड़ा था और पूजा की मौत हो चुकी थी। आकाश को लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ेंः आर्इएसआर्इ एजेंट के कहने पर सेना में भर्ती के लिए आया था मेरठ, यहां उसने खेला खतरनाक खेल...

अलग-अलग शादी होने के बाद भी मिलते थे

आकाश व पूजा दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। वह शादी करना चाहते थे। दोनों की अलग-अलग जगह शादी हो गई, लेकिन उनका मिलना-जुलना जारी रहा। आकाश और पूजा ने मरने से पहले 10 से 12 लाइन का एक सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उन्होंने एक दूसरे से प्यार करने की बात कही है। एक लाइन उसमें यह भी लिखी है कि वह एक साथ जिंदा तो नहीं रह सके, लेकिन एक साथ मर जरूर रहे हैं। इसकी उन्हें खुशी है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि इस मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं, वे खुद हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश