3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गठबंधन के लिए मायावती ने इनसे मांगी राय, 20 को बुलाई मीटिंग

लखनऊ में होने वाली मीटिंग को कैंसल कर अब 20 जनवरी को आने का निर्देश दिया है
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 10 Jan 2019, 2:19 PM IST

mayawati

गठबंधन के लिए मायावती ने इनसे मांगी राय, 20 को बुलाई मीटिंग

मेरठ। लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही है कि बसपा और सपा में बात लगभग फाइनल हो चुकी है। उम्‍मीद जताई जा रही थी क‍ि मायावती 15 जनवरी को अपने जन्‍मदिन पर इसका ऐलान कर सकती हैं। अब बताया जा रहा है क‍ि गठबंधन को लेकर इंतजार फिलहाल बढ़ सकता है। इसके लिए बसपा सुप्रीमो पार्टी कार्यकर्ताओं की राय लेना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें:जेल से बाहर आने के बाद बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेगा यह बाहुबली!

20 जनवरी को हो सकती है बैठक

बताया जा रहा है क‍ि बसपा प्रमुख गठबंधन का ऐलान करने से पहले अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की राय लेंगी। इसको देखते हुए उन्‍होंने लखनऊ में होने वाली मीटिंग को कैंसल कर अब 20 जनवरी को आने का निर्देश दिया है। सभी पदाधिकारियों को इस बारे में होमवर्क करके आने को कहा गया है। इसके बाद माना जा रहा है क‍ि मायावती महीने के अंत में इसको लेकर ऐलान कर सकती हैं। अब 20 जनवरी को बैठक बुलाए जाने की एक कोर्डिनेटर ने पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर हिंसा में यह भाजपा नेता गिरफ्तार, दिल्‍ली तक मचा हड़कंप

सहयोगी दलों की स्थिति भी समझेंगी मायावती

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में प्रत्‍याशी चयन से लेकर उसे चुनाव लड़ाने तक का काम संगठन को करना है। यह देखते हुए वह हर सीट पर मौजूदा स्थिति‍ जानना चाहती हैं। सूत्रों के मताबिक, इसके जरिए मायवती उस क्षेत्र में अपनी व सहयोगी दलों की स्थिति भी समझेंगी। बसपा के एक नेता के अनुसार, सीट को लेकर पार्टी प्रमुख ने पहले से ही हिसाब लगा रखा है। उनका कहना है कि मायावती 15 जनवरी को अपने जन्‍मदिन के अवसर पर गठबंधन की ओर इशारा कर सकती है। हालांकि, इसकी विधिवत धोषणा 20 जनवरी को होने वाली मीटिंग के बाद की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश