2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मायावती के इस खास सिपाही की मुश्किलें आैर बढ़ गर्इ, जानिए अब क्या हुआ

बसपा का पूर्व विधायक दो अप्रैल को बवाल के आरोप में जेल में है बंद  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 2 Jun 2018, 10:25 AM IST

meerut

मायावती के इस खास सिपाही की मुश्किलें आैर बढ़ गर्इ, जानिए अब क्या हुआ

मेरठ। दो अप्रैल को मेरठ में एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में दलित समाज के बंद के दौरान हुए बवाल में आरोपी मानते हुए बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा को पुलिस ने जेल में बंद कर दिया। तब से यह बसपा नेता लगातार मुश्किलों में घिरता जा रहा है। जेल में बंद योगेश पर रासुका लगार्इ गर्इ है, तो बवाल के आरोप में 13 मुकदमें लगाए गए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती का यह खास सिपाही फिर नर्इ मुसीबत में फंस गया है, जानिए इसकी नर्इ मुसीबत...

यह भी पढ़ेंः नीदरलैंड की महारानी फिदा हुर्इ युवतियों की इस कारीगरी पर आैर जाते-जाते कह गर्इ इतनी बड़ी बात

यह भी पढ़ेंः शराब की बोतल पर यह हुआ था विवाद, दो जाति के लोग हथियार लेकर आ गए आमने-सामने

अवैध पिस्टल रखने पर लगी चार्जशीट

पुलिस ने एसीजेएम-10 के न्यायाधीश एनके बख्शी की कोर्ट में बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा के खिलाफ 13 में से एक मुकदमे में अवैध पिस्टल रखने पर चार्जशीट पेश की है। आरोप है कि योगेश वर्मा दो अप्रैल को बवाल के दौरान उपद्रवियों के बीच पिस्टल लेकर घूम रहे थे। पुलिस ने तब इस पूर्व विधायक समेत तीन प्राइवेट गार्डों को भी आरोपी बनाया था। इस मामले में पूर्व बसपा विधायक योगेश वर्मा के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इनमें से पुलिस तकरीबन सभी मुकदमों में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। न्यायाधीश बख्शी की कोर्ट में अवैध पिस्टल के मामले में मुकदमे के विवेचक ने चार्जशीट दाखिल कर दी। आरोपियों के वकील रविकांत भारद्वाज ने आरोप पत्र का अवलोकन किया। कोर्ट ने आराेप पत्र का संज्ञान लिया।

यह भी पढ़ेंः पीड़िताआें की मदद के लिए इन केंद्रों को मिली यह सुविधा, अब इन्हें चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे

यह भी पढ़ेंः नमक का उपयोग इस तरह करेंगे, तो हो जाएंगे मालामाल

पूर्व विधायक के साथ दो अन्य की भी चार्जशीट

पुलिस के अनुसार योगेश वर्मा के पास से प्रतिबंधित 7.65 बोर की पिस्टल बरामद हुर्इ थी। पूर्व विधायक के साथ सुनील जाटव आैर भोपाल चांदना के पास से .32 बोर की पिस्टल बरामद हुर्इ थी। यह चार्जशीट दाखिल होने के बाद से बसपा सुप्रीमो मायावती के इस खास सिपाही की मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश