मेरठ। एंटी करप्शन विभाग की टीम ने आय से अधिक संपति रखने के मामले में एमडीए के एक ऐसे बाबू को गिरफ्तार किया है जिसकी पूरी आय 13 लाख थी और वह खर्च करता था 50 लाख। इस बाबू ने पिछल नौ साल में आय से दो सौ गुना से अधिक की संपति जुटा ली थी। बाबू का नाम महावीर प्रसाद है। इसको भ्रष्टाचार के मामले में एमडीए पहले ही बर्खास्त कर चुका है।