4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Athletic Championship : भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में मेरठ की अन्नू रानी

World Athletic Championship खेल के मैदान में एक बार फिर मेरठ के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाते हुए मेरठ का नाम रोशन किया है। इस बार मेरठ की अन्नू रानी ने अमेरिका में चल रहे विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप में भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। मेरठ की अन्नू रानी ने यह उपलब्धी आज ही हासिल की है। मेरठ की बेटी एथलीट अन्नू रानी की इस सफलता पर पूरा परिवार खुश है। परिजनों को यकीन है कि इस बार अन्नू रानी जरूर मेडल हासिल करेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 21 Jul 2022, 1:45 PM IST

World Athletic Championship :  भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में मेरठ की अन्नू रानी

World Athletic Championship : भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में मेरठ की अन्नू रानी

World Athletic Championship मेरठ की अन्नू रानी ने एक बार फिर से विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई है। एथलीट अन्नू रानी इससे पहले भी एक बार फाइनल में जगह बना चुकी हैं। अन्नू रानी फाइनल में जगह बनाने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं थीं। अमेरिका में इन दिनों 18वें विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप प्रतियोगिता चल रही है। आज गुरुवार को इस प्रतियोगिता में भाला फेंक स्पर्धा हुई।

भाला फेंक स्पर्धा में मेरठ की बेटी अन्नू रानी ने फाइनल में जगह बनाई। उनकी इस सफलता को बड़ी सफलता माना जा रहा है। एथलीट अन्नु रानी ने फाइनल में जगह पक्की कर अपने इरादे जता दिए हैं। अन्नू रानी ने 59.60 मीटर थ्रो के साथ टॉप 12 में अपनी जगह पक्की करते हुए फाइनल का टिकट पा लिया। क्वालीफाई राउंड में अन्नु रानी ने 8वां स्थान पाया है।

यह भी पढ़े : दिनेश खटीक इस्तीफा प्रकरण से जागी प्रदेश सरकार, केंद्रीय और राज्यमंत्रियों में बेहतर तालमेल की कवायद

विश्व चैंपियनशिप में अन्नू रानी ने दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। वह फाइनल में जगह बनाने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं थीं।
भाला फेंक प्रतिस्पर्धा का फाइनल अब शुक्रवार 22 जुलाई को खेला जाएगा। मेरठ निवासी अन्नु रानी के बड़े भाई उपेंद्र चौधरी का कहना है कि अन्नू रानी के इस प्रदर्शन से पूरा परिवार में खुशी का महौल है। उनका कहना है कि अन्नू रानी फाइनल में अच्छा करेगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश