unclaimed dead bodies जिले में आए दिन मिल रही अज्ञात लाशों के बारे में एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि लावारिस शव पुलिस के लिए समस्या है। हालांकि लावारिस शवों की जानकारी आसपास के जिलों को दी जाती है और सभी थानों को इसके बारे में सूचित किया जाता है। उन्होंने कहा कि देहात क्षेत्र के सभी थानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं अब तक बरामद हुए सभी शवों के बारे में टीम गठित कर जल्द से जल्द इनके बारे में पता करने के निर्देश दिए हैं।