मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि कोई भी प्रत्याशी पति अपनी पत्नी के नाम पर वोट नहीं मांग रहा। न ही कोई प्रत्याशी पति वोट मांगते समय अपनी पत्नी का परिचय देता है। इन मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि प्रत्याशी पति को अपनी पत्नी की शैक्षिक योग्यता के अलावा उसके बारे में पूरी जानकारी वोटरों को देनी चाहिए, जिससे वोटरों में उनके प्रति समर्थन की भावना जागृत हो। लेकिन, ऐसा कोई प्रत्याशी पति नहीं कर रहा। वार्ड संख्या 33, 38, 66, 75, 77, 89, 90 आदि में यही स्थिति है। महिलाओं के लिए आरक्षित इन वार्डों से चुनाव लड़ रही महिलाएं तो प्रचार के दौरान घर में खाना बनाती नजर आती हैं और पति बाहर उनके नाम पर वोट मांगते नजर आते हैं।