2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

weather: जून में गर्मी जाइए भूल! आज चलेगी तेज हवाएं और गरज के साथ होगी बारिश

Weather: जून के शुरुआती दिनों में भी यूपी के एनसीआर जिलों में मौसम काफी अच्छा है। आज 4 जून को मेरठ और दिल्ली एनसीआर में बारिश के आसार हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 4 Jun 2023, 8:36 AM IST

weather: जून में गर्मी जाइए भूल! आज चलेगी तेज हवाएं और गरज के साथ होगी बारिश

weather: जून में गर्मी जाइए भूल! आज चलेगी तेज हवाएं और गरज के साथ होगी बारिश

weather: मई के बाद अब जून में भी लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज मौसम सुबह से काफी अच्छा है। दिल्ली एनसीआर और मेरठ के आसपास के जिलों में बादल छाने और तेज रफ्तार हवाओं के चलने से आज मौसम काफी सुहाना है।

मौसम विभाग ने आज 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है।

आज रविवार दिन की शुरूआत कुछ इलाकों में बारिश के साथ हुई है। मौसम विभाग ने यूपी में बारिश की संभावना जताई है। आज रविवार 4 जून को गरज, बूंदाबांदी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि अभी 10 जून तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड, बागपत आदि जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसी के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।


यह भी पढ़ें: Meerut News: कुत्ते ने दूसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, DM तक पहुंचा मामला

मेरठ में आज सुबह अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है। एक्यूआई में काफी सुधार है। हवा चलने से वायु प्रदूषण का स्तर काफी घट गया है। इस समय मेरठ और आसपास के जिलों का एक्यूआई 100 से नीचे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश