Dussehra Mela 2022 Meerut बुराई पर अच्छाई की जीत दशहरे का पर्व आज बुधवार को मनाया जाएगा। इसके लिए मेरठ के शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। दिल्ली रोड रामलीला मैदान, सदर भैसाली मैदान, जीमखाना मैदान बुढ़ाना गेट, शास्त्रीनगर के ब्लाक, जागृति विहार सहित कई मैदान में रावण पुतला दहन की तैयारी पूरी की जा रही है। कोरोना के बाद इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स अलर्ट मोड पर है।