मौसम विभाग ने आज दशहरे वाले दिन यानी पांच अक्टूबर को बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। छह और सात अक्टूबर को मध्यम बरसात की संभावना है। ऐसे में दशहरा त्योहार रावण दहन के आयोजकों के माथे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी हैं। भैसाली, दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान और बाबा मनोहर नाथ मंदिर सूरजकुंड में रावण के पुतले जलाए जाते हैं। इस दौरान यहां पर मेले का आयोजन किया जाता है।