मेरठ। मुजफ्फरपुर के बाद मेरठ में हुए बाल सुधार गृह में दुष्कर्म के मामले में जिलाधिकारी मेरठ ने बाल सुधार गृह अधीक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में जिलाधिकारी ने बाल सुधार गृह के अधीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। बाल सुधार गृह में रह रहे बच्चे के साथ कुकर्म हुआ था। जिसमें बाल सुधार गृह के अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने लीपापोती की थी।बाल सुधार गृह में बच्चे से कुकर्म मामले से पूरा प्रशासन ही संदेह के घेरे में आ गया है। सुधार गृह से प्रोबेशन विभाग तक के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरी घटना को एक महीने से अधिक तक छिपाए रखा। जिसका नतीजा हुआ कि कुकर्म करने वाला फरार हो गया और वहां के अधीक्षक ने कोई जानकारी नहीं दी।