वीडियो में दिख रहा है कि छत पर पांच-छह युवक हैं। इनमें से दो युवक बकरों को बीयर पिला रहे हैं जबकि एक शख्स हाथ में बीयर की बोतल और बकरा पकड़े खड़ा दिख रहा है। छत पर कुछ और बकरे भी बंधे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन बकरों को बीयर की कई बोतलें पिलाई गईं। चर्चा यह भी है कि पिछले साल भी इस तरह की वीडियो वायरल हुई थी। जानकारों के अनुसार, बकरों को वजन बढ़ाने के लिए उनको बीयर पिलाई जाती है। इसके साथ ही बकरों को पानी पिलाकर भी मोटा किया जाता है। इससे उनके अच्छे दाम मिल जाते हैं।