7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में बनेगा डॉल्फिन-घड़ियाल के साथ तस्वीर लेने के लिए सेल्फी पॉइंट, गंगा किनारे होगा इनस्टॉल

मेरठ में वाइल्ड लाइफ टूरिस्टों के लिए अनोखे सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे। इन सेल्फी पॉइंट से डॉल्फिन के साथ फोटो ली जा सकेगी।
less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

•

image

Harsh Pandey

•

Dec 07, 2022

dolphin.jpg

मेरठ के हस्तिनापुर सैंक्चुअरी और गंगा नदी के किनारे जल्द ही सेफ्ली पॉइंट बनाए जाएंगे। गंगा किनारे सेल्फी पॉइंट बनाने के लिए यूपी फारेस्ट डिपार्टमेंट ने तैयारी शुरू कर दी है। नदी में खेलती डॉल्फिन और घड़ियाल के साथ सेल्फी लेकर पर्यटक अपने स्पेशल मोमेंट्स को यादगार बना सकती है।

यूपी पर्यटन विभाग भी बनाएगा सेल्फी पॉइंट
वन विभाग के अलावा यूपी पर्यटन विभाग भी हस्तिनापुर सैंक्चुअरी में 2 और गंगा किनारे 3 जगहों पर सेल्फी पॉइंट बनाएगा। इसमें खास बात ये है कि गंगा किनारे मखदूमपुर, भीकुंड सहित 3 सेल्फी पॉइंट बनाने की योजना है। इसको लेकर विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है।

विदेशी पक्षियों को पसंद है जगह
हस्तिनापुर सैंक्चुअरी एरिया इस समय विदेशी पक्षियों की मौजूदगी से आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। खेड़ी, मखदूमपुर और ब्रजघाट पर सुबह से शाम तक गंगा किनारे और झीलों के पास ये सारे पक्षी दिखते हैं। ठंडी के मौसम में साइबेरिया और अन्य देशों से विदेशी पक्षी भोजन की तलाश में गंगा किनारे आते हैं।

डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफीसर राजेश कुमार ने बताया, “मखदूमपुर में सेल्फी पॉइंट बनाने का प्रस्ताव पहली बार मुख्यालय भेजा गया है। जहां आसानी से घड़ियाल और डॉल्फिन दिखते हैं, वहीँ ऐसे सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे। इस योजना पर पर्यटन विभाग जल्द बैठक करेगा।