मेरठ। कोरोना (Corona) चीन की सीमा पारकर अब देश में भी कहर मचाने आ गया है। एक ही दिन में नोएडा (Noida) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के दो संदिग्ध मरीज मिलने के बाद मेरठ (Meerut) में भी सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग ने जिला अस्पताल और मेडिकल में कोरोना आइसोलेशन वार्ड बनाया है। जहां पर सभी प्रकार की चिकित्सा उपलब्ध कराई गई है। सीएमओ डा. राजकुमार चौधरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, मुलायम सिंह अस्पताल और सुभारती मेडिकल कालेज में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। इसके अतिरक्ति शहर के निजी अस्पतालों में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।