मेरठ। लोक सभा चुनाव 2019 की गुरुवार को चल रही मतगणना में मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर एक अनोखा रिकार्ड देखने में आया है। दरअसल, यह रिकार्ड 'नोटा' को पसंद करने वाले वोटरों को लेकर है। शाम पांच बजे तक हुर्इ मतगणना में अभी तक 'नोटा' को 6024 वोट मिले हैं, यह 2014 में 'नोटा' को मिले 5213 वोटाें से कहीं ज्यादा है। 2013 में शुरू हुए 'नोटा' का मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर अब तक का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। साथ ही इससे ये भी साफ हो रहा है कि पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार वोटरों की उम्मीदवारों के प्रति नापसंदगी बढ़ी है। मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर शाम पांच बजे तक भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल 5,74,494 वोट लेकर पहले स्थान पर, गठबंधन के प्रत्याशी याकूब कुरैशी 5,63,466 वाटों के साथ दूसरे स्थान पर आैर कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल को 34,017 वोट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।