मीतो ही नहीं केवल वृद्धजन आश्रम में रह रही सरोज, प्रेमवती, गोमती समेत 15 बुजुर्गों को दीपावली पर अपनों का इंतजार था। रोशनी के त्योहार पर अपनी जिंदगी के अंधेरेपन को खत्म करने की आस भी थी, लेकिन यह आस पूरी नहीं हो सकी। गोमती का पोता जरूर अपनी दादी का हालचाल जानने पहुंचा था, लेकिन उसने अपने साथ एक बार भी अपनी दादी से चलने को नहीं कहा। हर किसी को अपने बेटे, बेटी, पोते व भार्इ से उम्मीद थी, लेकिन दीपावली पर भी जब इनके अपनों ने इन्हें थोड़ी सी भी खुशी नहीं दी, तो ये आैर दुखी हो गए।