साइक्लोन 'तितली' के कारण वेस्ट यूपी के मौसम में आए बदलाव के कारण सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे तेज हवा आैर बारिश के कारण शहर के कर्इ क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गर्इ है। इनमें शताब्दी नगर ट्रांसमिशन से जुड़े 33 केवी टाउन हाल आैर पीएल शर्मा बिजलीघरों में करीब साढ़े ग्यारह बजे से आपूर्ति ठप हो गर्इ थी। चेकिंग पर पता चला कि शताब्दी नगर के पास ही 33 केवी अंडर ग्राउंड केबिल डेमेज हो गया। इसके कारण टाउन हाल आैर पीएल शर्मा बिजलीघरों की आपूर्ति ठप हो गर्इ। इस केबिल के फाॅल्ट को ठीक करने के लिए रामलीला ग्राउंड, माधवपुरम, शारदा रोड, मोहकमपुर बिजलीघरों समेत कर्इ क्षेत्रों की आपूर्ति भी ठप हो गर्इ। बिजली के जाते ही पानी की आपूर्ति भी बाधित रही आैर नवरात्रि के दिनों में लोग पानी को तरस गए।पीवीवीएनएल के अफसरों का कहना है कि 33केवी अंडरलाइन केबिल में फाल्ट था, जिसे ठीक करा दिया गया है।