
Akhilesh Yadav
लखनऊ. यूपी के बाहर अन्य राज्यों में भी समाजवादी पार्टी अपनी जड़े मजबूत करने में जुटी है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसमें मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं व वहां की स्थानीय पार्टियों के साथ बातचीत करना भी शुरू कर दी हैं। वहीं तेलंगना को भी समाजवादी पार्टी कम नहीं आंक रही है। आज इसी सिलसिले में तेलंगाना समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस सिमहाद्री ने अखिलेश यादव से मुलाकात की और उनसे चुनाव लड़ने की अनुमति ली।
प्रस्तावित प्रत्याशियों की सूची भी सौंपी-
गुरुवार को लखनऊ में तेलंगाना समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. एस. सिमहाद्री ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट की और तेलंगाना प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को चुनाव लड़ने की अनुमति मांगी। प्रो. एस. सिमहाद्री ने इस दौरान प्रस्तावित प्रत्याशियों की सूची भी अखिलेश को सौंपी। प्रो. सिमहाद्री ने इस दौरान कहा कि तेलंगाना में समाजवादी पार्टी सक्रिय रूप से कार्य करने में जुटी हुई है और यह पहली बार होगा जब तेलंगाना प्रदेश में समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव में भाग लेगी।
अखिलेश यादव ने दी हरी झंडी-
अखिलेश यादव ने तेलांगाना सपा अध्यक्ष से तेलंगाना में पार्टी के संगठन पर काफी चर्चा की और आखिर में तेलंगाना समाजवादी पार्टी को चुनाव लड़ने पर अनुमति दे दी, साथ ही कहा कि समाजवादी पार्टी अन्य प्रदेशों में भी समाजवादी पार्टी के विस्तार के उद्देश्य से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी।
आपको बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा किए गए ऐलान के अनुसार राजस्थान के साथ तेलंगाना में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे।
Updated on:
11 Oct 2018 10:50 pm
Published on:
11 Oct 2018 10:46 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
