मेरठ। मेरठ में एक और धर्म परिवर्तन की चेतावनी देने का मामला सामने आया है। वैसे तो पश्चिमी उप्र के जिलों में आए दिन धर्म परिवर्तन की चेतावनी देने के मामले आए हैं। योगी आदित्यनाथ के राज में मेरठ में एेसी चेतावनी कर्इ बार दी जा चुकी हैं। हम जिस मामले की बात कर रहे हैं, इसे जानकार आप भी चौंक जाएंगे। यह धर्म परिवर्तन मंदिर में मूर्ति की स्थापना का विरोध करने पर किया जा रहा है। बकायदा चेतावनी दी गई है अगर दो दिन के भीतर मंदिर में मूर्ति स्थापित न हुई ताे दलित समाज धर्म परिवर्तन कर लेगा। इसकी जानकारी जब थाना पुलिस को लगी तो उनमें हड़कंप मच गया है। मेरठ में धर्म परिवर्तन का जिन्न बोतल से बाहर निकला और इसकी सूचना से अब गांव में भी हड़कंप है।