31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इतने दुपहिया वाहन चोरी करने के बाद करते थे इनमें ये खुरापात, सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे

यह वाहन चोर गैंग कर्इ राज्यों में था सक्रिय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 4 Jul 2018, 7:42 PM IST

meerut

दुपहिया वाहन चोरी के बाद करते थे इनमें यह खुरापात, इतने वाहन चोरी के बाद पकड़ा सरगना

मेरठ। एनसीआर से वाहन चोरी कर मेरठ में बेचने वाले गिरोहों की मेरठ शरणस्थली बनी हुई है। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुड़गांव में दो पहिया वाहन चोरों की भरमार है। ये लोग वहां से दो पहिया वाहन चोरी करते हैं और उसके बाद उन वाहनों को मेरठ में सोतीगंज में लाकर बेच देते हैं।

यह भी पढ़ेंः बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ ऊर्जा मंत्री ने दिए एेसे आदेश, अब तक किसी ने नहीं दिए

अंतरराज्यीय वाहन चोर का सरगना गिरफ्तार

रोहटा पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना को दबोचते हुए चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह अब तक करीब पांच सौ बाइक चुराकर उन्हें सोतीगंज में ठिकाने लगा चुका है। कुख्यात राहुल काला समेत गिरोह के पांच फरार शातिरों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार यह वाहन चोर गिरोह अब तक करीब 700 दो पहिया वाहनों को चोरी कर बेच चुका है।

यह भी पढ़ेंः रात को लाइट जलाकर साेते हैं तो घिर सकते हैं इन गंभीर बीमारियों से

700 दुपहिया वाहन चोरी करके बेचे

एसएसपी राजेश कुमार पांडे और एसपी देहात राजेश कुमार ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस ने शाहपुर जैनपुर निवासी नरेश पुत्र वेदू को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की छह बाइक बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी विक्की और नदीम के साथ मेरठ और एनसीआर क्षेत्र से दोपहिया वाहन चुराता है। चोरी के वाहन वह राहुल काला उर्फ इरफान और अरशद व अय्याश की मदद से सोतीगंज में ठिकाने लगाते थे। इनमें से कई वाहन कटवा दिए जाते थे और कई वाहनों के इंजन चेसिस नंबर बदलकर उन्हें बेच देते थे। पुलिस के मुताबिक बदमाशों का यह गिरोह अब तक करीब पांच सौ वाहन चोरी कर उन्हें सोतीगंज में खपा चुका है। गिरोह के फरार बदमाश विक्की पुत्र इन्द्रपाल निवासी शाहपुर जैनपुर, नदीप पुत्र इकबाल निवासी सोफीपुर, राहुल काला पुत्र आमिर और अरशद पुत्र अकरम निवासी सोतीगंज और अय्याश निवासी लालकुर्ती की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ेंः घर में गड़ा खजाना की बात कहकर तांत्रिक ने किया यह काम, सन्न रह गए सभी

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश