31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने इस नामी रेस्टोरेंट पर मारा छापा, अंदर युवक-युवतियां कर रहे थे यह काम, पहली बार मिला यह आपत्तिजनक सामान

एसपी सिटी के नेतृत्व में पाॅश इलाके के रेस्टोरेंट में हुर्इ छापेमारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 10 Sep 2018, 4:20 PM IST

meerut

पुलिस ने इस नामी रेस्टोरेंट पर मारा छापा, अंदर युवक-युवतियां कर रहे थे यह काम, पहली बार मिला यह आपत्तिजनक सामान

मेरठ। हुक्का बार संस्कृति मेरठ में भी जड़ें जमाने लगी है। अभी बीते वर्ष महानगर के पाॅश इलाके आबूलेन में पुलिस ने एक हुक्का बार पकड़ा था। अब फिर से पुलिस ने एसपी सिटी रणविजय सिंह के नेतृत्व में वेस्ट एंड रोड स्थित लास वेगास रेस्टोरेंट पर रविवार रात अचानक छापा मारा जहां पर हुक्का बार चलता मिला। पुलिस को देख हुक्का बार में मौजूद लड़के और लड़कियों के बीच भगदड़ मच गई। इस हुक्का बार की शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। बताते चलें हुक्का बार सदर थाना क्षेत्र में आता है। नए एसएसपी ने कई थानेदारों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया, जिसमें से सदर के थानेदार भी देहात के सरधना थाना भेज दिए गए। इसे एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है। सदर थानेदार प्रशांत कपिल का पुलिस महकमें में अच्छा रूतबा था और वे हमेशा चर्चाओं में रहने के बाद भी जिले के नंबर वन थानों में शुमार में ही पोस्टिंग पाते रहे।

यह भी पढ़ेंः किराए के लिए मकान दिखाने के बहाने दरोगा की पत्नी से दुष्कर्म

एसपी सिटी ने रेस्टारेंट में की छापेमारी

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने रेस्टोरेंट पर छापा मारा। पुलिस को देख रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने गेट नहीं खोले। पुलिस जबरन शीशा तोड़कर अंदर घुसी और कर्मचारियों को हड़काया। पुलिस को जनरेटर के पास शराब की बोतलें, बीयर की कैन, हुक्के बरामद हुए। इस दौरान लोगों की भीड़ बाहर जमा हो गई। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि रेस्टोरेंट में शाम होते ही देर तक युवाओं का जमावड़ा लगा रहता है और खूब उत्पात मचाया जाता है। जिसकी शिकायत कई बार थाना इंचार्ज से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ेंः जिस खंडहर कोठी में लोग जाते डरते थे, अंदर चल रहा था यह काम, पुलिस भी देखकर रह गर्इ दंग

शराब का जखीरा बरामद

छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें कई लड़कियां हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस को पकड़े गए युवक शराब पीते मिले। रेस्टोेंरेंट के भीतर शराब, बीयर की बोतलें मिली। पुलिस को काफी मात्रा में हुक्का बरामद हुआ है।

अवैध बार किया जाएगा सील

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि छापे के दौरान 20 लड़के और पांच लड़कियां मिली। सभी को उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। हुक्का बार से दो लोगों को हिरासत में लिया है। हुक्का बार के मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश