दलित समाज के लोग 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर कैंडल मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसी दिन अन्य समाज के लोग रात को माता का जागरण कराने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों कार्यक्रम एक ही दिन होने से जिला व पुलिस प्रशासन खासा सतर्क हो गया है, क्योंकि दोनों कार्यक्रम सड़क पर ही होने हैं। पुलिस अफसर लगातार यहां के लोगों से सम्पर्क बनाए हुए हैं। इन्हें समझा-बुझा रहे हैं आैर आगाह भी कर रहे हैं कि कानून सभी के लिए बराबर है। अगर किसी ने कानून हाथ में लिया तो उससे सख्ती से निबटा जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को समझाया है कि दोनों कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से कर सकते हैं, लेकिन फोर्स तैनात रहेगा। अगर किसी ने गड़बड़ी की कोशिश की तो फिर सख्ती बरती जाएगी।