मेरठ से हुई थी गिरफ्तारी
दिल्ली में मेजर की पत्नी शैलजा की हत्या करने के बाद आरोपी मेजर मेरठ के कैंट स्थित आफिसर्स मेस में रुका हुआ था। हत्यारोपी मेजर की लोकेशन कैंट एरिया में आ रही थी और उसका पीछा कर रही दिल्ली पुलिस की टीम मेरठ के कैंट एरिया में आकर रुक गई और सीधे लालकुर्ती थाने में पहुंच गई। रात को 10 बजे हत्यारोपी मेजर का मोबाइल स्विच आफ हो गया, जिस कारण पुलिस की सर्विलांस टीम को उसका मोबाइल खुलने तक इंतजार करना पड़ा। हत्यारोपी मेजर ने अपना मोबाइल सुबह तीन बजे जब खोला, तो उसकी लोकेशन दिल्ली पुलिस की रडार पर फिर से आ गई। हत्यारोपी मेजर इसके बाद मार्निंग वाॅक के लिए सुबह निकला ही था कि उसे मेरठ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने धर दबोच लिया था। हत्यारोपी मेजर को तनिक भी भनक नहीं लगी कि पुलिस उसे इस तरह से गिरफ्तार कर सकती है।