गांव रछौती निवासी ऋषिपाल की गांव में रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के कारण उसने गांव छोड़ दिया था और गांव नारंगपुर जिटौली में रह रहा था। गुरुवार देर शाम उसके पुत्र आदेश और सुधीर बाइक से दूध सप्लाई करने परीक्षितगढ़ जा रहे थे। दोनों जैसे ही आसिफाबाद मोड पर पहुंचे, वहां पहले से ही घात लगाए आधा दर्जन बदमाशों ने दोनों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। एक गोली आदेश को लगी तो वह वहीं पर गिर गया। जबकि सुधीर खेतों के भीतर भाग गया। इसके बाद बदमाशों ने आदेश को घेरकर करीब आधा दर्जन गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश ने सुधीर को भी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।