31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत आैर पाकिस्तान के बीच मुकाबले से सट्टा बाजार में उछाल, यहां इस टीम पर लगा है जबरदस्त भाव

एशिया कप में महा मुकाबला 19 सितंबर को हो रहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 19 Sep 2018, 2:04 PM IST

meerut

भारत आैर पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले सट्टा बाजार में उछाल, यहां इन पर लगा है जबरदस्त भाव

मेरठ। क्रिकेट मैच भारत-पाकिस्तान का हो और सट्टेबाजी का बाजार गर्म न हो ऐसा हो नहीं सकता। मैच जब दुबई में होता है तो इंटरनेशनल सट्टा बाजार में एक-एक गेंद और एक-एक रन पर सट्टा लगता रहता है। गेंद के भाव और क्रिकेट मैच के मिजाज को देखते हुए सट्टा बाजार भी ऊपर-नीचे होता रहता हैै।

यह भी पढ़ेंः इस गेंदबाज के सामने खौफ खाते हैं पाकिस्तानी, यह फिर इनकी गिल्लियां बिखेरने को तैयार

भारत इतने रेट पर पाकिस्तान से ऊपर

भारत जीत के मामले में पाकिस्तान से ऊपर है। दुबई में होने वाले आज के मैच में करोड़ों रुपये का बिजनेस होने वाला है। सट्टे के शौकीन टॉस, सेंचुरी, हॉफ सेंचुरी, चौके-छक्के, एक-एक विकेट के अलावा जीत और हार वाली टीम पर भी रुपया लगा रहे हैं। टीम इंडिया सट्टेबाजों की हॉट फेवरेट है। सट्टा बाजार में भारत के जीतने की उम्मीद 80 फीसदी को देखते हुए इसका भाव 70 पैसे मेरठ में खुला है। भारत अगर मैच जीतता है तो जीतने वाले को एक रुपये सत्तर पैसे मिलेगे। वहीं पाकिस्तान अगर मैच जीतता है तो सट्टा लगाने वाले को 2 रुपये 40 पैसे मिलेंगे। मैच में सट्टा बाजार में पाकिस्तान का भाव एक रुपये 40 पैसे खुला है।

टाॅस जीतने पर सट्टा बाजार में पाकिस्तान का ये भाव

दुबई में होने वाले मैच में भारत के टास जीतने की उम्मीद सट्टा बाजार में अधिक है। भारत के टास जीतने का भाव 80 पैसे खुला है। यानी भारत के टाॅस जीतने पर सट्टा लगाने वाले को एक रुपये 82 पैसे मिलेंगे, जबकि पाकिस्तान के टास जीतने पर इस टीम पर सट्टा लगाने वाले को दो रुपये 82 पैसे मिलेंगे।

सेंचुरी बनाने पर लगा ये भाव

भारत की ओर से अगर एक सेंचुरी लगती है, तो सेंचुरी पर सट्टा लगाने वाले को एक रुपये 90 पैसे मिलेंगे। यानी भारत पर सेंचुरी लगाने का सट्टा भाव 85 पैसे खुला है। वहीं पाकिस्तान की ओर से सेंचुरी लगने पर सट्टा जीतने वाले को 2 रूपये 40 पैसे मिलेगा। यानी पाकिस्तान पर 95 पैसे का भाव सट्टा बाजार में खुला है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश